नई दिल्ली: अगर ये कहा जाए कि जीनत अमान फिल्म इंडस्ट्री में ग्लैमर लेकर आईं तो गलत नहीं होगा। जीनत अमान अपने दौर की सबसे हॉट एक्ट्रेस थीं। जीनत अमान ही वो एक्ट्रेस थीं, जिन्हें बोल्ड सीन देने में कोई दिकक्त नहीं थी। इसी वजह से जीनत अमान का करियर दिन पर दिन बुंलदियों पर जा रहा था। साल 1976 से 1980 के बीच जीनत अमान और हेमा मालिनी सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली अदाकाराएं हुआ करती थीं।