जया बच्चन नहीं चाहती थीं काम करें करिश्मा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जया बच्चन नहीं चाहती थीं कि करिश्मा कपूर शादी के बाद भी फिल्मों में काम करें। जबकि उस वक्त करिश्मा का करियर पीक पर था। वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थीं। उनकी फिल्में जबरदस्त कमाई कर रही थीं। ऐसे में करिश्मा को जया बच्चन की ये बात मंजूर नहीं थी। वहीं, ऐसा भी कहा गया कि जब अभिषेक और करिश्मा की सगाई हो रही थी उस वक्त करिश्मा की मां बबीता कपूर अभिषेक बच्चन के फ्लॉप करियर से परेशान थीं। उन्हें डर था कि कहीं अभिषेक बच्चन का करियर सफल नहीं रहा तो क्या होगा? उस वक्त बच्चन परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं था। उनका प्रोडक्शन हाउस घाटे में चल रहा था। ऐसे में बबीता ने करिश्मा को अभिषेक से शादी न करने की सलाह भी दी थी। कहा जाता है कि इन्हीं कारणों से अभिषेक और करिश्मा का रिश्ता टूट गया।