बॉलीवुड पर कई वर्षों तक राज करने वाले देव साहब पंजाब के एक छोटे से गांव में जन्मे थे। देव साहब का पूरा नाम धर्मदेव पिशोरीमल आनंद था। देवानंद मात्र 30 और एक्टर बनने का सपना लिए मुबंई पहुंचे थे। 1946 में उन्होनें ‘हम एक हैं’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। देव साहब ने अपने करियर लगभग 112 फिल्मों में काम किया। जिनमें बाजी, टैक्सी ड्राइवर, हाउस नंबर 44, गाइड, पॉकेट मार, प्रेम पुजारी, जॉनी मेरा नाम, ज्वेल थीफ आदि कई फिल्में सुपरहिट साबित हुईं।