
बॉलीवुड के कबीर खान शाहिद कपूर आज बी-टाउऩ के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं। पद्मावत से लेकर कबीर खआन तक शाहिद ने एक से बढ़ कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अभिनेता एक अच्छे कालाकार होने के साथ साथ एक कुशल डांसर भी हैं। शाहिद कपूर बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं जो अपनी एक्टिंग के दम पर आगे आए हैं। अपने किरदार के साथ एक्सपेरिमेंट कर न्याय करने की कोशिश करते हुए शाहिद कपूर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ फोटो और वीडियो शेयर करने वाले एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जर्सी को लेकर चर्चा में हैं। उनके फैंस उनकी हर आने वाली फिल्म का इंतजार करते रहते हैं। एक्टिंग में अपना कैरियर बनाने से पहले शाहिद कपूर एक बैकग्राउंड डांसर थे। कई गानों में शाहिद में बैकग्राउड में डांस करते हुए नोटिस किया गया हैं। लेकिन आज अभिनेता ने जो मुकाम हासिल किया हैं वह काबिले-तारीफ है। शाहिद कपूर ने करिश्मा कपूर के साथ भी डांस किया हैं। जिस के चलते करिश्मा ने शाहिद को डांट तक लगाई थी। आखिर क्या था पूरा माजरा...
शाहिद कपूर और करीना कपूर (Shahid Kareena) के बीच की लव स्टोरी को भला कौन भूल सकता है। एक टाइम पर ये दोनों इतने सीरियस थे कि शादी तक करने वाले थे। करीना की बड़ी बहन करिश्मा के साथ शाहिद की बॉन्डिंग काफी खास थी लेकिन शाहिद ने कॉफी विद करण में खुलासा किया था कि जब वो इंडस्ट्री में नए आए थे तो उन्हें करिश्मा कपूर, शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘दिल तो पागल है’ में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम करने का मौका मिला था। वो नए थे इसलिए सभी के साथ अपने डांस स्टेप्स नहीं मिला पा रहे थे। जब करिश्मा उनकी इस हरकत की वजह से परेशान हो गईं तो उन्होंने पीछे मुड़कर गुस्से में पूछा कि कौन है जो ऐसी गलती कर रहा है। एक्टर की इस हरकत की वजह से करिश्मा को गाना शूट करने के लिए करीब 15 रीटेक्स लेने पडे़ थे। शाहिद ने इस बात का भी खुलासा किया कि वो करिश्मा से इतना डर गए कि वो उनके सामने नहीं आए और बाकी डांसर के पीछे खुद को छुपाते नजर आए।
बता दे कि,करीना कपूर ने करीब पांच साल तक शाहिद कपूर को डेट किया और दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम भी किया, जिसमें मिलेंगे- मिलेंगे, 36 चाइना टाउन, चुप चुप के, फिदा और जब वी मेट जैसी फिल्में शामिल हैं। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में थे लेकिन फिर उनका ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है कि करीना का शाहिद से ब्रेकअप भी करिश्मा ने करवाया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर के पास फिल्म 'जर्सी' है। 'जर्सी' तेलुगू की सुपरहिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 36 साल के एक शख्स पर आधारित है। जिसका छह साल का बेटा है। वह फिर से क्रिकेट खेलना शुरू करता है। क्योंकि उसे सिर्फ वही काम आता है।
Published on:
10 Jan 2022, 12:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.