'एक-दूसरे को जानने के लिए समय नहीं निकाल पाए'
इस बारे में द टेलिग्राफ से बातचीत में युवराज सिंह ने अपना पक्ष रखा था। क्रिकेटर ने दीपिका को लेकर सवाल के जवाब में कहा था,'मैं दक्षिण अफ्रीका से लौटा ही था ओर हम एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मुंबई में मिले। हमने एक-दूसरे को पसंद किया और ज्यादा जानने की इच्छा थी। लेकिन हमने एक-दूसरे को जानने के लिए बहुत ज्यादा समय नहीं बिताया। जैसे—जैसे चीजें जाती गईं, वह आगे बढ़ गई और मैं भी।' युवराज ने दीपिका के एक्टर रणबीर कपूर के साथ आगे बढ़ने को लेकर बिना नाम लिया कहा,'वह मेरे साथ थी और अब वह दूसरे व्यक्ति के साथ आगे बढ़ गई है। मेरा अनुमान है कि यह उसकी व्यक्तिगत पंसद है। अगर रिलेशनशिप से बाहर निकलना चाहता है, तो दूसरा व्यक्ति इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकता है। मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा, बस तथ्य बता रहा हूंं।'