World Cup 2023 में स्टार क्रिकेटर पत्नी अपने डांस से मचाई धूम, पति को नहीं मिला खेलना का मौका
मुंबईPublished: Sep 21, 2023 03:20:39 pm
World Cup 2023 Dhanashree Verma: भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल को वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इण्डिया में शामिल नहीं किया गया है। लेकिन उनकी पत्नी धनश्री वर्मा वर्ल्ड कप में नजर आने वाली हैं।


युजवेंद्र चहल और पत्नी धनश्री वर्मा
World Cup 2023 Dhanashree Verma: वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत अगले महीने से होने वाली है। 5 अक्टूबर से भारत की मेजबानी में टूर्नामेंट खेला जाएगा। इस महीने की शुरुआत में वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ। इसमें लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को शामिल नहीं किया गया है। साल 2016 में वनडे डेब्यू करने वाले चहल तब से लिमिटेड ओवर क्रिकेट में भारत के प्रमुख स्पिनर हैं। इसके बाद भी चहल को वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया गया।