26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Yamla Pagla Deewana Phir Se Trailer: धर्मेंद्र को इस उम्र में भी नजर आती हैं परियां

'यमला पगला दिवाना फिर से' फिल्म 'यमला पगला दिवाना' का तीसरा सीक्वेल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 10 Aug 2018, 4:05 PM IST

salman and rekha

salman and rekha

स्टारर धर्मेंद्र, सन्नी देओल और बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'यमला पगला दिवाना फिर से' पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। हाल ही में इस मूवी का पहला पोस्टर और पहला गाना 'लिटिल लिटिल' रिलीज किया गया था। इसमें तीनों बाप बेटे बिदांस अदांज में डांस का भरपूर मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को सुनकर आप जहां खुद को डांस करने से रोक नहीं सकते वहीं इसका दूसरा गाना 'नजरबट्टू' रिलीज हुआ जो हर किसी के दिल को छू ले रहा है। अब ऐसे में इस मूवी का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है।







ट्रेलर में रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा है

‘यमला पगला दीवाना फिर से’ के इस ट्रेलर में गुजराती बैकग्राउंड को परोसा गया है। जिसमें फिल्म की फीमेल लीड कृति खरबंदा ने गुजराती लड़की का किरदार निभाया है। उनके किरदार में पूरा गुजरातीपन झलकता भी है। साथ ही ट्रेलर के आखिरी में ‘अरे राफ्ता राफ्ता’ गाना बजता है। इसमें धर्मेंद्र, सनी और बॉबी के अलावा सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और रेखा भी ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। वहीं बीच-बीच में सनी के एक्शन सीन्स को भी दिखाए गए हैं। इससे यह कहा जा सकता है कि फिल्म का ट्रेलर एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर है।







'यमला पगला दिवाना फिर से' 15 अगस्त को होनी थी रिलीज

'यमला पगला दिवाना फिर से' फिल्म 'यमला पगला दिवाना' का तीसरा सीक्वेल है। इससे पहले इसके दो सीक्वेल्स ने दर्शकों के बीच काफी वाह वाही बटोरी थी। इसमें बॉलीवुड के मशहूर एक एक्टर धर्मेंद्र, बॉबी और सनी देओल लीड रोल अदा कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस कृति खरबंदा इनके अपोजिट नजर आएंगी। इस फिल्म को नवनीत सिंह निर्देशित किया हैं। इस बार इस मूवी में सलमान खान, रेखा और सोनाक्षी सिन्हा कैमियो करते हुए नजर आएंगे हैं। बता दें कि फिल्म 31 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले यह 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन इस दिन दो फिल्में 'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' रिलीज हो रही है तो इसके कारण इसके रिलीजिंग डेट में फेर बदल किया गया।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग