3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ramayana 2026: यश का एक्शन अवतार, रावण के रोल के लिए कर रहे जमकर तैयारी, सामने आई तस्वीरें

Ramayana Movie: रामायण मूवी के सेट से यश की तस्वीरें सामने आई हैं। वो इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने हॉलीवुड स्टंट डायरेक्टर से हाथ मिलाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 29 May 2025, 11:44 AM IST

Ramayana Movie: साउथ इंडियन सुपरस्टार यश रामायण फिल्म में रावण का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस ग्रैंड फिल्म के एक्शन सीन्स को हॉलीवुड के मशहूर स्टंट डायरेक्टर गाइ नॉरिस डिजाइन कर रहे हैं।

गाइ नॉरिस ने पहले मैड मैक्स: फ्यूरी रोड और द सुसाइड स्क्वाड जैसी फिल्मों में शानदार एक्शन दिखाया है। दोनों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

यह भी पढ़ें: अमृता सुभाष का खुलासा: प्रोड्यूसर ने छूने की कोशिश की, बोलीं-कमर पर हाथ…

रामायण फिल्म

ये फिल्म भारत की सबसे बड़ी माइथोलॉजिकल फिल्म मानी जा रही है। इसके निर्देशक हैं नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर हैं नमित मल्होत्रा। इसे यश की कंपनी मॉन्स्टर माइंड्स क्रिएशन्स ने भी सपोर्ट किया है।

यश का दमदार एक्शन अवतार

फिल्म में यश का किरदार एक्शन के सेंटर में होगा। वो रावण के रूप में नए रोल में नजर आएंगे। हाल ही में सेट से सामने आई तस्वीरों में यश अपने जबरदस्त फिजिकल फॉर्म में नजर आ रहे हैं, पूरी तरह फिट, इंटेंस और युद्ध के लिए तैयार। उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन एक बेहद शक्तिशाली और नए अंदाज में गढ़े गए रावण की झलक दे रहा था। 

रामायण का ग्लोबल लेवल पर जलवा

इस फिल्म में वर्ल्ड क्लास VFX, भव्य सेट्स और शानदार स्टारकास्ट शामिल हैं। रामायण को ऐसा सिनेमैटिक अनुभव बनाया जा रहा है जो भारतीय सिनेमा को इंटरनेशनल लेवल पर पेश करेगा।

रामायण रिलीज डेट

रामायण पार्ट 1 दिवाली 2026 पर रिलीज होगी और रामायण पार्ट 2 दिवाली 2027 में आएगी। यश इस फिल्म में करीब 60 से 70 दिन शूटिंग करेंगे। फिल्म में रणबीर कपूर, साईं पल्लवी और सनी देओल भी लीड रोल करते दिखेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन