अब आपको बताते हैं कि टिड्डी अटैक (Locusts Attack in India) पर जायरा ने क्या ट्वीट किया था। दरअसल, जायरा ने कुरान की एक आयत अपने ट्विटर अकाउंट (Zaira shared Quran verse) पर शेयर की। जिसमें लिखा है- तो इसलिए हमने उन पर बाढ़ और टिड्डे भेजे, जूएं, मेंढक और खून भेजा: ये सब चेतावनियां सबकुछ बताती हैं, लेकिन वो लोग घमंड में डूबे रहे, वो लोग जो पापी हैं। बस फिर क्या था। उनके इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल (Zaira Wasim Get Trolled) करना शुरू कर दिया। जिससे परेशान होकर उन्हें सोशल मीडिया छोड़ना पड़ा।