उन्होंने पश्चिमी घाट की एक ताजा तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उम्र के इस पड़ाव पर वह थोड़ी "आलसी और अनुशासनहीन" हो गई हैं। जीनत ने मजाकिया अंदाज में बताया, "बुढ़ापे में मैं थोड़ी अनुशासनहीन हो गई हूं। मुझे मानना पड़ेगा कि मैंने अपनी हाल की सर्जरी को गंभीरता से नहीं लिया। बिना सोचे-समझे खाया, एक्सरसाइज भी नहीं की, और वक्त का बड़ा हिस्सा यूट्यूब पर फालतू वीडियो देखने में निकाल दिया।"