16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj ka rashifal  16    February : आज तुला और मकर राशि वालों रहेगी सूर्य देव की कृपा,जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal 16 February जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे
2 min read
Google source verification

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, स्वास्थ्य परेशान कर सकता है, व्यर्थ के तनाव और भागदौड़ हो सकती है, सुख में कमी रहेगी, बड़े व्यापारिक सौदों में हानि संभव है, सावधानी रखें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)


वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से शुभ है, परिश्रम की अधिकता रहेगी, मन प्रसन्न रहेगा, वाहन चलाते समय सावधानी रखें।


मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, रोग इत्यादि में धन लग सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें, कुसंग से यथासंभव बचने का प्रयास करें।


कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, शिक्षा- परीक्षा के लिए दिन ठीक नहीं है परंतु व्यापार में वृद्धि सम्भव है, स्वास्थ्य नरम रहेगा।


सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों को आज घरेलू स्थितियों एवं सार्वजनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, व्यापारिक परिणाम श्रेष्ठ रहेंगे, मित्रों का सहयोग रहेगा।


कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों को आज धन प्राप्ति हेतु अतिरिक्त श्रम करना होगा, भाग्य साथ देगा, सार्वजनिक हित के कार्यों से प्रसिद्धि भी संभव है।


तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए धन लाभ हेतु आज का समय उत्तम रहेगा इस लिए प्रयास करें, पिता पक्ष से धन लाभ सम्भव है , सरकारी कार्य देरी से बनेंगे, व्यापार में वृद्धि संभव है।


वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के आज भाग्य बस कार्यों में अवरोध उत्पन्न हो सकता है, जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा, जीवनसाथी का परामर्श लाभकारी रहेगा।


धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का समय अच्छा नहीं कहा जा सकता, समय परेशानी वाला हो सकता है, व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी, स्वास्थ्य की चिंता करें, व्यापार में हानि संभव है।


मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी हो सकता है, व्यापार के लिए लाभकारी योजनाएं बना सकते हैं जो भविष्य में लाभ देगी, संतान को लाभ होगा, मित्रों का सहयोग मिलेगा, खर्च की अधिकता रहेगी।


कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज व्यापार संबंधी लेनदेन के लिए उधार लेना पड़ सकता है, श्रेष्ठ कार्यों से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, व्यापारी वर्ग को लाभ संभव है।


मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए संतान के क्रियाकलापों से मन में असंतोष उत्पन्न हो सकता है, छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा, व्यापार में वृद्धि सम्भव है।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

बड़ी खबरें

View All

बदायूं

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग