2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव के भाई सांसद धर्मेन्द्र ने इस जिले में कराया इतना विकास, घबराये भाजपा विधायक, मुख्यमंत्री को लिखा ये पत्र

अखिलेश यादव के भाई सांसद धर्मेन्द्र यादव से टक्कर लेना मुश्किल, भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बदायूं

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 25 Apr 2018, 2:37 PM IST

BJP mla letter

BJP mla letter

बदायूं। जिले में सपा के सांसद धर्मेंद्र यादव, जो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई हैं, उनके द्वारा पिछली सरकार में कराए गए विकास कार्यों से बदायूं के तीन विधायक और एक एमएलसी इन दिनों काफी परेशान नजर आ रहे हैं। उन्हें लगता है कि सांसद धर्मेंद्र यादव के द्वारा बदायूं में कराए गए विकास कार्य इतने ज्यादा हैं कि 2019 लोकसभा चुनाव में सपा सांसद को टक्कर देना नामुमकिन है।

लिखा गया मुख्यमंत्री को पत्र
2019 लोकसभा चुनाव को लेकर बदायूं भाजपा के तीन विधायक और एक एमएलसी काफी चिंतित नजर आ रहे हैं, इसी चिंता को उन लोगों ने अपने द्वारा हस्ताक्षरयुक्त पत्र में मुख्यमंत्री को प्रेषित किया है, जिसमें सांसद धर्मेंद्र यादव की छवि और उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया गया है। मुख्यमंत्री को पत्र लिखने वाले बदायूं शहर से विधायक महेश गुप्ता दातागंज से विधायक राजीव कुमार सिंह बिल्सी से विधायक आरके शर्मा और एमएलसी जयपाल सिंह हैं।

ये लिखा पत्र में
बीजेपी के विधायकों और एमएलसी के हस्ताक्षरयुक्त पत्र वायरल होने से जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग पत्र को विधायकों की हताश के रूप में देख रहे हैं, जो पत्र के रूप में सरकार तक पहुंचाई गई है, पत्र को देख कर लगता है कि बीजेपी विधायकों में 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर एक डर है और वहीं दूसरी ओर अपनी सरकार द्वारा विकास कार्य न कराए जाने का दर्द भी छुपा हुआ है। विधायकों ने तर्क रखा है कि वर्तमान में जिले की 6 विधानसभा क्षेत्रों में से पांच विधानसभाओं में भाजपा के विधायक हैं। देश और प्रदेश में सरकार भी भारतीय जनता पार्टी की है, किंतु सांसद धर्मेंद्र यादव के प्रभाव में जिले में कोई कमी नहीं आई है। नागरिकों की आस्था समाजवादी पार्टी से तोड़ने के लिए आवश्यक है कि वर्तमान सरकार द्वारा भी क्षेत्र की जनता के लिए कुछ बड़े व कल्याणकारी कार्य कराए जाएं। पत्र में भाजपा विधायकों की ओर से सांसद धर्मेंद्र यादव द्वारा जिले में कराए गए विकास कार्यों का पूरा ब्यौरा लिखा गया है। साथ ही सरकार से मांग की है कि आगामी लोकसभा चुनाव में अगर सांसद धर्मेंद्र यादव को टक्कर देनी है तो सरकार को बदायूं में बड़ी विकास योजनाओं को लाना होगा।


ये बोले सपा जिलाध्यक्ष
वहीं पूरे मामले पर बदायूं में समाजवादी पार्टी के जिला अध्य्क्ष आशीष यादव का कहना है बीजेपी विधायकों का ये कदम अपनी पार्टी से उनकी हताश और निराशा को दर्शाता है, वहीं उन्होंने अपनी पार्टी और सांसद धर्मेंद्र यादव द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की साथ ही उन्होंने कहा जनता 2019 में बीजेपी को सबक सिखा देगी।