23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदायूं
छह दिनों से लापता किशोर का शव मिला, हत्या का आरोप
Play video

छह दिनों से लापता किशोर का शव मिला, हत्या का आरोप

बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के कस्बा ककराला के बार्ड नंबर 23 के रहने वाले 15 वर्षीय मुतज़ीम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बदायूं

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 9 Aug 2018, 9:12 PM IST

बदायूं। छह दिनों से लापता एक किशोर का शव जंगल में मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक किशोर के परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामला थाना अलापुर क्षेत्र का है।

क्या है मामला

बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के कस्बा ककराला के बार्ड नंबर 23 के रहने वाले 15 वर्षीय मुतज़ीम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर कस्बे के ही पांच लोगों पर मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार मुतज़िम छह दिनों से लापता था उसके परिजनों ने बताया है कि वह अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से गया था। रास्ते में मोटरसाइकिल में पेट्रोल ख़त्म हो गया तब उसने कस्बे के ही रहने वाले निज़ाकत की मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाला जिसे उसने देख लिया। पेट्रोल निकलते देख निजाकत ने अपने बेटे तबरेक को बुला लिया और फिर दोनों ने मुतज़िम की जमकर पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई। मरने के बाद निजाकत ने अपने बेटे और उसके दोस्तों के साथ मिलकर मुतज़िम के शव को जंगल में फेंख दिया। छह दिनों बाद ग्रामीणों द्वारा सूचना देने पर परिजन पहुंचे और शव को पहचान कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है एसएसपी ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।