13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदायूं

बदायूं: रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले दो छात्रों के शव

जीआरपी और थाना सिविल पुलिस के सीमा विवाद के चक्कर में दो घण्टे तक शव रेलवे ट्रैक पर ही पड़े रहे।

Google source verification

बदायूं। जिले के थाना सिविल लाइन दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर दो किशोरों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की हत्या कर शवों को फेंखे जाने की आशंका जताई जा रही है। शव देखने से लगता है कि दोनों छात्र हैं दोनों की पैंट खाकी है। अभी तक दोनों में से किसी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं जीआरपी और थाना सिविल पुलिस के सीमा विवाद के चक्कर में दो घण्टे तक शव रेलवे ट्रैक पर ही पड़े रहे। दो घंटे बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने शवों को मोर्चरी में जिला अस्पताल भिजवा दिया है।

करीब दो घंटे ट्रैक पर ही पड़े रहे शव

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर दो किशोरों के शव मिले। सुबह करीब पांच बजे ट्रैकमैन जब ट्रैक चेक करने निकला तो उसने देखा कि दो किशोरों के शव ट्रैक पर पड़े हैं। ट्रैकमैन ने शव मिलने की सूचना जीआरपी पुलिस को दी। इसके बाद भी जीआरपी और थाना सिविल लाइन पुलिस ने सीमा विवाद के चलते करीब दो घण्टे तक शव रेलवे ट्रैक पर ही पड़े रहे। घण्टों बाद मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पड़ताल कर शिनाख्त कराने की कवायद शुरू की। लाइन चैक करने वाले ट्रैक मैन संतोष के मुताबिक रात 11 से सुबह 7.30 तक ट्रैक से कोई ट्रेन नहीं गुजरी है जबकि बच्चों के शव छह बजे के लगभग ट्रैक पर उसे लाइन के बीचोबीच पड़े मिले थे। दोनों की हत्या कर शवों को फैंके जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।