बदायूं। सरहा बरोलिया इलाके में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक बीती रात घर से निकला था और फिर घर वापस नहीं पहुंचा। शव मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की पहचान रघुनाथपुर निवासी रमेश उर्फ़ भजनलाल के रूप में हुई है।