जिले के मूसाझाग थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, फरियादी अमित गुप्ता जो मनिकापुर कौर के निवासी है, शाम के 6 बजे अपने घर के पास खड़ा होकर परिवार वालों से फिल्म के बारे में बात कर रहा था। तभी वहां से गुजर रहा तौफिक उसकी बात सुनकर भड़क गया और गालियां दने लगा। आरोप है कि विरोध जताने पर तौफिक अपने घर गया और भाई को साथ ले आया और जमकर अमित को पीटा। दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। ग्रामीणो को बीच बचाव करने आते देख आरोपी भाग निकले।