31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदायूं
बदायूं: डाक विभाग की गाड़ी में पकड़ी 110 पेटी शराब
Play video

बदायूं: डाक विभाग की गाड़ी में पकड़ी 110 पेटी शराब

एसएसपी बदायूं अशोक कुमार ने कहा कि इस गिरोह के सरगना को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बदायूं

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 13 Sep 2018, 7:32 PM IST

बदायूं। हरियाणा ब्रांड की 110 शराब की पेटी पुलिस ने बरामद की हैं। यह शराब हरियाणा से बिहार जा रही थी। उझानी कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम द्ववारा पकड़े गए दो लोग फर्जी डाक विभाग की गाड़ी बनाकर शराब की सप्लाई कर रहे थे। पकड़े गए दोनों लोग बदायूं के हैं।

सरगना की तलाश जारी

उझानी कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम को सूचना मिली कि हरियाणा से शराब की सप्लाई बिहार को होती है। यह शराब बदायूं होती हुई दूसरे राज्य को भेजी जाती है। पुलिस ने जाल बिछाया तो एक डाक विभाग वाली गाड़ी को रोका गया जो फर्जी तरीके से गाड़ी बनाई गई थी। उस गाड़ी में हरियाणा ब्रांड की 110 पेटी बरामद की गईं, जिसकी बाजार में कीमत करीब आठ लाख रुपए है। एसएसपी बदायूं अशोक कुमार ने कहा कि इस गिरोह के सरगना को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।