बदायूं। दातागंज में गैंग रेप पीड़ित महिला की सुनवाई न होने पर महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के पहले महिला ने एक पत्र भी लिखा है जिसमे उसने अपना दर्द बयां किया है। महिला ने अपने पिता और एसएसपी से इन्साफ दिलाने की बात लिखी है। साथ ही महिला ने अपने पति के लिए भी लिखा है कि घटना के बाद से वो उसे साथ नहीं रख रहे हैं और वो अपने पति से बहुत प्यार करती है हो सके तो उसका मुंह देखने आ जाए। महिला द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही दातागंज के इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है।