2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदायूं
आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों की हड़ताल जारी, जिला प्रशासन ने निलंबित किए 25 लेखपाल
Play video

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों की हड़ताल जारी, जिला प्रशासन ने निलंबित किए 25 लेखपाल

जिला प्रशासन ने 25 नए लेखपालों को निलंबित करने के साथ ही 93 नए लेखपालों को सेवा समाप्ति के नोटिस दिए  
Google source verification

बदायूं। जिले में लेखपाल अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर मालवीय आवास गृह पर हड़ताल कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे लेखपालों में से जिला प्रशासन ने 25 लेखपालों को निलंबित करने और 93 नए लेखपालों को सेवा समाप्ति का नोटिस दे दिया है इसके बाद भी लेखपाल हड़ताल खत्म करने के लिए राजी नहीं हैं। वहीं जिला प्रशासन ने लेखपालों के साथ मीटिंग की और हड़ताल खत्म करने को कहा। जिला प्रशासन की बात मानकर एक लेखपाल ने हड़ताल खत्म कर दी और काम पर वापस लौट आया लेकिन बाकी लेखपालों के खिलाफ जिला प्रशासन कड़ी कार्रवाई का मन बना चुका है।