2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

30 साल पुरानी रंजिश में शख्स को गोलियां से भूना, मौके पर मौत

मृतक शख्स 30 साल पहले हुई युवक की हत्या का आरोप था। इस मामले में वो जेल भी गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बदायूं

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 27 Dec 2017, 6:16 PM IST

man murder

man murder

बदायूं। हत्या का बदला लेने के लिए हमलावरों ने एक अधेड़ शख्स को गोलियों से भून दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शख्स 30 साल पहले हुई युवक की हत्या का आरोप था। इस मामले में वो जेल भी गया था। जमानत के बाद के बरेली के गांव रुद्रपुर में रहता था। मंगलवार को जब वो बदायूं में अपनी रिश्तेदारी में दसवां संस्कार कर लौट रहा था, तभी उस पर हमला कर दिया गया।


जमीन को लेकर 30 साल पुरानी रंजिश
घटना कोतवाली दातागंज क्षेत्र की है। थाना क्षेत्र के गांव कौरी में जमीन विवाद को लेकर महीपाल का झगड़ा अपने रिश्तेदार नरेश यादव से चल रहा था। बताया गया कि झगड़े में महीपाल ने 30 साल पहले नरेश के परिवार के एक सदस्य की हत्या कर दी थी। जिसका मुकदमा चलने के बाद फैसला हो गया, लेकिन नरेश महीपाल से अपनी दुश्मनी मानता रहा। महीपाल भी दुश्मनी की खातिर बरेली के रुद्रपुर गांव चला गया और वहीं अपने परिवार के साथ रहने लगा। मंगलवार को महीपाल अपने भाइयों के साथ अपनी रिश्तेदारी में दसवां संस्कार में शामिल होने दातागंज के गांव हरिनगला आया था।


भाइयों ने भागकर बचाई जान
मृतक के भाई संतोष का आरोप है कि रास्ते में नरेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर महीपाल पर हमला कर दिया। उस पर गोलियों की बौछार कर दी। उसको कई गोलियां लगी। जिससे उसने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर बैठे उसके दो अन्य भाई अपनी जान बचाकर भाग गए। प्रत्यक्षदर्शी मृतक के भाई ने बताया कि नरेश सहित उसके परिवार के पांच लोगों को उसने पहचान लिया है।


मौके पर मिले पांच गोलियां के खोखे
इस मामले में एसएसपी चंद्र प्रकाश ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी का कहना है कि घटनास्थल से पांच गोलियों के खोखे बरामद किए गए हैं। मामला पुरानी रंजिश का है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।