ये था मामला
दरअसल दिल्ली में रहकर काम करने वाले राजेश नाम के व्यक्ति ने आसाम में रहने वाली एक नाबालिग किशोरी को पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर उससे शादी कर ली। कुछ दिनों बाद उसे बदायूं के ही एक व्यक्ति को बेच दिया। 20 हजार में खरीदने के बाद बदायूं का व्यक्ति युवती को अपने घर ले आया और उसे प्रताड़ित करने लगा। मौका पाकर युवती किसी तरह घर से निकल कर बदायूं रेलवे स्टेशन पहुंच गई। युवती प्लेटफार्म नंबर एक पर रो रही थी, तभी आरपीएफ ने बुलाकर उससे पूछताछ की। इसके बाद किशोरी ने सारी व्यथा बताई। फिलहाल परिजनों ने उसके परिजनों को सूचित कर दिया है।