11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: सांसद धर्मेंद्र यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले सरकार की सहमति से हुई मुन्ना बजरंगी की हत्या

बागपत जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या को लेकर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर साधा निशाना।

2 min read
Google source verification
yogi dharmendra

yogi dharmendra

बदायूं। बागपत जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या को लेकर बदायूं जिले के सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला। सांसद ने कहा कि जेल के अंदर हत्या होना या तो योगी सरकार का फेल्योर है या फिर यह घटना सरकार की सहमति से हुई है।

दुनिया को कानून व्यवस्था की सच्चाई दिखा रही ये घटना
ये घटना उत्तर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था की सच्चाई को देश और दुनिया को दिखा रही है। जब से योगी सरकार बनी है तब से लगातार समाजवादी पार्टी इस बात को कह रही है। ऐसी एक नहीं अनेक घटनाएं हैं, छोटी बच्चियों का रेप, आए दिन लूट की घटनाएं, जानलेवा हमले और हत्याएं हो रही हैं। प्रदेश का ऐसा कोई जनपद नहीं बचा है जहां इस दौरान दर्जनों घटनाएं न हुई हों। उसी कड़ी में ये घटना हुई है। जबकि घटना से पहले मुन्ना बंजरंगी की पत्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके साफतौर पर कहा था कि उसके पति की हत्या किए जाने की पूरी शंका है। इसके वावजूद हत्या का होना या तो सरकार का फेल्योर है या सरकार की इसमें सहमति है।

योगी या फेल्योर स्वीकारें या घटना में अपनी सहमति मानें
उन्होंने कहा कि या तो सरकार अपना फेल्योर स्वीकार करें या फिर मानें कि इसमें उसकी सहमति है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ये कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी एनकाउंटर के नाम पर तमाम लोगों की हत्याएं हुई हैं। जेल में हत्या होना और ज्यादा चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि योगी जब सांसद थे, तब कानून व्यवस्था की बड़ी बड़ी बातें करते थे। आज जब जिम्मेदारी उन पर आयी कि कानून व्यवस्था को मेंटेन रखें तो वे बुरी तरह फेल हो रहे हैं।

गठबंधन पर ये बोले सांसद
वहीं सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा सपा, बसपा और रालोद गठबन्धन को 2019 में बड़ी सफलता मिलेगी। कांग्रेस के गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर कहा कि इसका निर्णय हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व लेगा। उन्होंने कहा कि नूरपुर और कैराना उपचुनाव में पूरा विपक्ष एक था और 2019 में bjp को हराने को विपक्ष एक रहेगा। शिवपाल सिंह की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों के पास हमारे खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वो हमारे परिवार को लेकर सवाल उठाते हैं।