ये बोले सांसद
बरेली में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चे के सवाल पर कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए महागठबंधन बना है और इसमें वो दल शामिल हैं, जो भाजपा की जीत को रोकने का काम करेंगे। सांसद ने स्पष्ट कहा कि जो दल इस महागठबंधन में शामिल नहीं है, वो भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे। शिवपाल सिंह यादव का सेक्युलर मोर्चा इस महागठबंधन में नहीं है, इससे साफ जाहिर है कि सेक्युलर मोर्चा भाजपा को चुनाव जिताने का काम करेगा।