9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में पड़ी मिली लाश

दिलशाद नाम का युवक तीन दिन पहले एक जलसे में गया था और उसके बाद से घर नहीं लौटा।

2 min read
Google source verification
youth murder

youth murder

बदायूं। प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार को उसका शव गांव के बाहर एक खेत में पड़ा मिला है। युवक तीन दिन से लापता था। किसी ने उसके सिर में गोली मारी थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हत्या के पीछे अवैध संबंधों का कारण सामने आ रहा है।


खेत में पड़ा मिला युवक का शव
बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर खैरी का रहने वाला दिलशाद तीन दिन पहले घर से एक जलसे में गया था। जब वो घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। सहसवान थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बुधवार को ग्रामीणों ने दिलशाद का शव खेत में पड़ा देखा। उसके सिर पर गोली लगी हुई थी। उन्होंने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। जिसके बाद परिवार में मातम पसर गया।


दिलशाद की किसी से नहीं थी रंजिश
मृतक के चचेरे भाई सफदर का कहना है कि दिलशाद की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वो एक जलसे में गया था। जिसके बाद वापस नहीं लौटा। परिवार वालों को ग्रामीणों ने उसका शव मिलने की सूचना दी है। जिसके बाद वे लोग मौके पर पहुंचे। खेत में लहूलुहान हालत में उसका शव पड़ा था। उसके सिर में गोली मारी गई थी। परिजनों ने सहसवान थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।


अवैध संबंध के बात आई सामने
इस मामले में एसएसपी चंद्र प्रकाश ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।