बदायूं। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। तोगड़िया ने कहा कि देश ने नरेंद्र मोदी को राम मंदिर, धारा 370 और राष्ट्रवाद के नाम पर चुना था, लेकिन मोदी मंदिर की जगह मस्जिद जाने लगे। सैनिकों की सुरक्षा की जगह पत्थरबाजों की रिहाई करने लगे। धारा 370 को भूल गए। तोगड़िया ने कहा कि देश का किसान, नौजवान परेशान है और सैनिकों की जान भी सुरक्षित नहीं है। तोगड़िया ने इशारों में मोदी को अहंकारी बताते हुए कहा कि सिकन्दर को भी लगता था कि उससे बड़ा कोई नहीं है, लेकिन सैकड़ों सिकन्दर आए और चले गए। प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि 2019 में न कांग्रेस, न बीजेपी आएगी।