6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदायूं

वसीम रिजवी पर सपा नेता बोले, दाउद इब्राहिम से मिली धमकी का मामला, घटिया पब्लिसिटी का तरीका…

दाउद इब्राहिम से वसीम रिजवी को फोन पर मिली धमकी की बात पर सपा नेता आबिद रजा का बयान।

Google source verification

बदायूं। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और दर्जा राज्य मंत्री आबिद रज़ा ने शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी के बारे में बड़ा बयान दिया है। दाउद द्वारा धमकी दिए जाने के सवाल पर आबिद रजा ने कहा कि चीटी को तोप से नहीं मारा जाता है। दाउद की फोन पर धमकी वाला मामला घटिया पब्लिसिटी पाने का तरीका है।

ये टेलीफोन वसीम रिजवी ने खुद मैनेज किया होगा। पहले उन्होंने मदरसों और बाबरी मस्जिद के खिलाफ बयान देकर भाजपा को खुश करने की कोशिश की। लेकिन मदरसों के खिलाफ जब वे बोले तो भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मैं भी मदरसों में पढ़ा हूं तो क्या मैं आतंकवादी हूं? इसके बाद उन्होंने सरकार से सिक्योरिटी मांगी। दाउद इब्राहिम से मिली धमकी भी उनकी सिक्योरिटी लेने के लिए बनाई गई प्लानिंग का एक हिस्सा है।