14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदायूं
सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, देखें वीडियो
Play video

सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, देखें वीडियो

कांवड़िया कछला गंगा घाट से जल लेकर बदायूं, बरेली, पीलीभीत, बीसलपुर, शाहजहांपुर मंदिरों में जल चढ़ाने पहुंचे।

Google source verification

बदायूं। सावन के दूसरे सोमवार को मंदिरों में लम्बी लाइन लगी रहीं। हजारों की संख्या में भोले के भक्त शिवालय दर्शन के लिए पहुंचे। कांवड़िया कछला गंगा घाट से जल लेकर बदायूं, बरेली, पीलीभीत, बीसलपुर, शाहजहांपुर मंदिरों में जल चढ़ाने पहुंचे। कांवड़ के चलते पुलिस ने रुट डायवर्जन कर दिया है।

कछला घाट से लाते हैं गंगाजल

सावन का महीना शुरू होने के बाद मंदिरों में शिवालय पर गंगाजल चढ़ाने की विशेष मान्यता है। बदायूं में कांवड़िए कासगंज कछला घाट से गंगाजल लेकर आते हैं। गंगाजल चढ़ाने वालों की मंदिरों में भीड़ लगी रही।बिरुआ वाले मंदिर की अधिक मान्यता होने के चलते यहां श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रही। दूसरा सबसे अधिक मान्यता वाला मंदिर गौरीशंकर शिव मंदिर है, यहां भी भक्तों की लाइन लगी रही।