ये था मामला
बदायूं के थाना दातगंज के गांव पापड़ की रहने वाली सुशीला पीडब्लूडी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थीं। सुशीला बदायूं में सरकारी क्वाटर लेकर रह रही थीं और कभी-कभी अपने गांव में भी रहने चली जाती थीं। वे अपने बेटे को खर्चे के लिए पैसा भी देती थीं। सुशीला का बेटा राजीव बेरोजगार था और कभी-कभी बेलदारी कर लिया करता था। एक दिन राजीव ने अपनी मां सुशीला से खर्चे के पैसे मांगे तो मां ने पैसे देने के लिए मना कर दिया, इसी बात से नाराज होकर राजीव ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या की साजिश रच दी। राजीव ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी और शव खेत में फेंक दिया। जब पुलिस ने संदेह के आधार पर राजीव को पकड़ा तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और कहने लगा वह दोस्त की बातों में आ गया था। उसके दोस्त ने कहा था कि मां की हत्या से पांच लाख रुपए मिलेंगे और सरकारी नौकरी भी। रुपए मुझे दे देना और नौकरी तुम ले लेना। वो दोस्त के बहकावे में आ गया और अपनी मां की हत्या कर दी।