
police
बदायूं। शहर के बड़े व्यापारी की पत्नी की घर में घुसकर धारदार हथियारों से हत्या का पुलिस ने दूसरे दिन ही खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दुकान के कर्मचारी शिवम मौर्या सहित दो अन्य युवकों को पकड़ा है। उनके पास से लूट के 20 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। घटना का खुलासा सीसीटीवी के आधार पर हुआ।
ये था पूरा मामला
बदायूं शहर के बड़े कारोबारी उमेश रस्तोगी की 68 वर्षीय पत्नी अरुणा रस्तोगी की सोमवार को बदमाशों ने विवेक विहार कॉलोनी स्थित घर में घुसकर धारदार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस दौरान माना जा रहा था कि लूट के इरादे से बदमाश घर में घुसे थे, जब अरुणा ने इसका विरोध किया तो उन पर बदमाशों ने बेरहमी से धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिस समय घटना हुई, उस समय उमेश दुकान पर थे और उनका बेटा व बहू रिश्तेदारी में गए थे। घटना के बाद थाना सिविल लाइन पुलिस, सीओ सिटी सहित एसएसपी अशोक कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही थी।
घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि छानबीन के दौरान सीसीटीवी देखकर एक व्यक्ति पर संदेह हुआ। वो व्यक्ति इनकी दुकान पर काम करता है। वो इनके घर में लेन देन के काम से लेकर बैंक तक के काम देखता है। उसे पता था कि महिला घर में अकेली है। इसी का फायदा उठाकर उसने घटना को अंजाम दिए। एसएसपी का कहना है कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। लूटे गए बीस लाख रुपए भी बरामद हो गए हैं। जिस चाकू से हत्या की गई वो चाकू भी बरामद हो गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
16 Oct 2018 11:55 am
Published on:
16 Oct 2018 11:55 am
बड़ी खबरें
View Allबदायूं
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
