22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदायूं
VIDEO बरसात का मौसम शुरू होते ही सब्ज़ियों के दाम पहुंचे आसमान पर
Play video

VIDEO बरसात का मौसम शुरू होते ही सब्ज़ियों के दाम पहुंचे आसमान पर

सब्ज़ियों की मंहगाई से एक ओर जहां आम आदमी परेशान है वहीं साथ ही दुकानदार भी कम बिक्री होने के कारण परेशान हैं।
Google source verification

बदायूं। बरसात का मौसम शुरू होते ही सब्ज़ियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। सब्ज़ियों की मंहगाई से एक ओर जहां आम आदमी परेशान है वहीं साथ ही दुकानदार भी कम बिक्री होने के कारण परेशान हैं।

ये है भाव

बरसात का मौसम शुरू होते ही सब्ज़ियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। सब्ज़ियों का राजा कहा जाने वाला आलू 20 से 25 रुपए किलो बिक रहा है वहीं टमाटर 40 रुपए, टिंडा 60 रुपए, परवल 60, घुंइया (अरबी) 40 रुपए, शिमला मिर्च 50 और हरा धनिया 100 रुपए किलो बिक रहा है। जो आम आदमी पहले सब्जी किलो के हिसाब खरीदता था वो आज 250 ग्राम से काम चला रहा है। सब्जियों की बढ़ती मंहगाई से जहां एक ओर आम आदमी के बजट पर बुरा असर पड़ रहा है वहीं सब्ज़ियों के बढ़ते दामों ने खाने का स्वाद भी बिगाड़ कर रख दिया है।

बड़ी खबरें

View All

बदायूं

उत्तर प्रदेश