3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजट से पहले शेयर मार्केट में तेजी, सेंसेक्स 215 और निफ्टी 28 अंक मजबूत

बजट के पहले भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुख है।
2 min read
Google source verification
BSE

नई दिल्ली। बजट के पहले भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुख है। शुरूआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 215 अंक चढ़कर 36178 और निफ्टी 28 अंक की तेजी के साथ 11058 अंक पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी पर 11 में से 9 इंडेक्स में तेजी देखी जा रही है। साथ ही बजट से ठीक पहले सरकारी बैंकों में अच्छी तेजी दिख रही है। बता दें कि बुधवार के कारोबार में शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 69 अंक गिरकर 35,965 अंक पर बंद, जबकि निफ्टी 20 अंक टूटकर 11,030 अंक पर बंद हुआ था।

इन सेक्टर्स में तेजी

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो फार्मा को छोड़ सभी सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी रियल्टी शेयर्स में देखने को मिल रही है। बैंक (0.36 फीसद), ऑटो (0.49 फीसद), फाइनेंशियल सर्विस (0.27 फीसद), एफएमसीजी (0.22 फीसद), आईटी (0.39 फीसद) और रियल्टी (0.59 फीसद) की बढ़त देखने को मिल रही है।

इंफ्राटेल टॉप गेनर
निफ्टी में शुमार दिग्गज शेयर्स की बात करें तो 32 हरे निशान में और 18 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी इंफ्राटेल, कोटक बैंक, टेक महिंद्रा, रिलायंस और टाटा मोटर्स के शेयर्स में देखने को मिल रही है। वहीं, गिरावट, डॉ रेड्डी, टाटा स्टील, यूपीएल, हिंदुस्तान यूनिलिवर और सिप्ला के शेयर्स में देखने को मिल रही है।

बजट के जनहितकारी होने की उम्मीद
आगामी वित्त वर्ष 2018-19 के लिए पेश होने वाले बजट के जनहितकारी होने के उम्मीद से हैवीवेट शेयरों में बढ़त के साथ शुरुआत हुई है। बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा , एचपीसीएल, एचसीएल टेक, हीरो मोटो, टीसीएस और ओएनजीसी 3.4-1 फीसदी तक उछले हैं।

अमरीकी बाजार बढ़त के साथ बंद
लगातार दो दिन की गिरावट के बाद बुधवार को अमेरिकी बाजारों बढ़त देखने को मिली। डाओ जोंस 72 अंक बढ़कर 26,149 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स 9 अंक चढ़कर 7,411 अंक पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.05 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 2,824 अंक पर बंद हुआ।