जानकारी के अनुसार, पुलिस को गांजा तस्करों के आने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर स्वाट टीम और थाना पहासू पुलिस ने बरौला नहर पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। उसी दौरान पुलिस को एक होंडा सिटी कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने जब उसे रोकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने स्पीड बढ़ा दी। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर एक को पकड़ लिया।