मेरठ. किठौर थाना क्षेत्र शुक्रवार सुबह दो रोडवेज की बसों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना होते ही बसों में चीख-पुकार मच गई। इसी बीच बस में बैठे यात्रियों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस और 112 टीम ने घायलों को बस से बाहर निकाला। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। वहीं, अन्य यात्रियों को दूसरी बसों में बैठाकर रवाना किया गया। हादसे के बाद सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।