दरअसल, मामला लोनी थाना क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान का है। बताया जा रहा है कि कब्रिस्तान के चारों तरफ की चारदिवारी नहीं है, जो पहले बनी थी वह अब पूरी तरह से तहस-नहस हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चारदीवारी नहीं होने के कारण कब्रिस्तान में जानवर घूमते हैं। इतना ही नहीं बच्चों ने कब्रिस्तान को भी क्रिकेट का मैदान बना दिया है और कई बार जानवर कब्र खोदकर शव को बाहर निकाल देते हैं। हाल में ही कई कब्रों से मानव अंग बाहर नजर आए हैं। इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की गई तो लोनी एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को भरोसा दिया कि कब्रिस्तान की चारदीवारी जल्द कराए जाने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कब्रिस्तान से बाहर नजर आए मानव अंगों को फिर से कब्र खुदवाकर दफन कराया।