
कभी मायावती ने सौंपी थी कमान, अब पूर्व बसपा प्रभारी की कंपनी पर लोगों ने लगाया लूटने का आरोप
बुलंदशहर। दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फैली बाइक बोर्ड कंपनी अब लोगों को धोखा देने लगी है, क्योंकि बाइक बोर्ड कंपनी में ₹61000 लगाने पर दोगुना पैसा देने का दावा किया जा रहा था। लेकिन अब ग्राहक खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। जिसके बाद बुलंदशहर में बाइक बोर्ड ऑफिस पहुंच कर कुछ लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया और पुलिस को तहरीर दी जिसमें पुलिस ने एक व्यक्ति को वहां से हिरासत में भी ले लिया।
बुलंदशहर कोतवाली नगर क्षेत्र के कचहरी रोड पर बाइक बोट के ऑफिस पर आज उस वक्त हंगामा शुरू हो गया जब कुछ लोगों ने पैसे ना मिलने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस को भी सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस कर्मचारियों ने पहले प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया बुझाया। इसके साथ ही पुलिस ने बोट कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ की लेकिन जब कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला तो उनको कोतवाली ले गए।
इस दौरान लोगों ने बताया कि बाइक बोर्ड कंपनी में 6 महीने पहले ₹61000 का चेक दिया था और उनसे कहा गया था उन्हें पैसे मिलेंगे जिसको 9000 ₹ की हर महीने किस्त दी जाएगी। मगर 6 महीने बीत जाने के बाद ना तो कोई किश्त आई है ना किसी तरह का कोई पेमेंट हुआ है। जब निवेशक बाइक बोट कंपनी आते हैं, तो उन्हें मना कर देते हैं कि हमारे पास कुछ नहीं है।
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के दादरी के कोट गांव के पास बसपा नेता संजय भाटी की बाइक बोर्ड कंपनी है। जिसमें अब तक कई लोगों ने करोड़ो रु इन्वेस्ट किया है। जिसका लोगों को अब फायदा भी नहीं मिल रहा है। लगातार हंगामे की भी खबर आ रही है। कुछ दिन पहले संजय भाटी को बसपा सुप्रीमों मायावती ने लोकसभा चुनाव में नोएडा का प्रभारी बनाया था। लेकिन माना जा रहा है कि संजय भाटी और उनकी कंपनी के खिलाफ लोगों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए मायावती ने उन्हें उम्मीदवारी पद से हटा दिया।
Updated on:
14 Mar 2019, 2:19 PM IST
Published on:
14 Mar 2019, 2:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.