
बुलंदशहर. जिले में सफेद धुंध की चादर जमने के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार वे लोग हैं, जो धड़ल्ले से घास कूड़ा या पराली जला रहे हैं। जनपद में शासन-प्रशासन द्वारा की जा रही अनदेखी आमजन के लिए घातक साबित हो रही है। इसके चलते जिले के गांव और शहरों में माहौल धूलभरी घाटी जैसा नजर आ रहा है। सड़क पर फैलने वाले वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने वाले योगी सरकार के आदशों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वहीं बढ़ते प्रदूषण से लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है और वायु प्रदूषण के कारण बीमारियां भी पैर पसार रही हैं।