24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने रोका मनोज तिवारी का काफिला और जमकर लगाए भाजपा विरोधी नारे

रोड़ शो रोकने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों भाजपा सरकार सीएम योगी और पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी।

2 min read
Google source verification
Delhi BJP President Manoj Tiwari Tooltip on top

Delhi BJP President Manoj Tiwari Tooltip on top

बुलंदशहर. चुनावी माहौल का गर्माने के लिए बुलंदशहर सदर सीट पर भाजपा नगर पालिका प्रत्याशी की ओर से भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने हाल ही में 25 नवंबर को बुलंदशहर में रोड शो किया। रोड शो के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मनोज तिवारी के रोड शो का रास्त रोक लिया। रोड़ रोकने के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने, कमल का फूल हमारी भूल, ये सरकार निकम्मी है, योगी मोदी हाय हाय, की नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जाहिर की। वहीं संसद मनोज तिवारी आगनवाड़ी कार्यकत्रियों से दो महीने की मोहलत मांग कर चुपचाप खिसक लिए। पुलिस को रोड़ शो खुलवाने के लिए अच्छी खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी शनिवार को बुलंदशहर नगर पालिका सदर सीट के प्रत्याशी मनोज गर्ग के लिए चुनावी रोड़ शो करने के लिए आए थे। मनोज तिवारी का रोड़ शो भूड़ चौराहे से शुरु हुआ। प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी का रोड़ शो काला आम (शहीद चौक) पर पहुंचा तो वहां पहले से तैयार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने रोड़ शो रोकने का प्रयास किया, लेकिन वहां पहले से मौजूद पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रोड़ शो के आगे नहीं आने दिया। बतादें कुछ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मनोज तिवारी के रोड़ शोक को काले आम पर रोक दिया। रोड़ शो रोकने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों भाजपा सरकार सीएम योगी और पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी।

नारेबाजी के दौरान मनोज तिवारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बात सुनी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन मनोज तिवारी को दिया। मनोज तिवारी ने ज्ञापन ले लिया और मांगो को ऊपर पहुंचाने की बात कही। संतोष जनक जवाब न मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी करती हुई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पुलिस ने पीछ हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। भाजपा सांसद मनोज तिवारी आगनवाड़ी कार्यकत्रियों से दो महीने की मौहलत मांग कर चुपचाप खिसक लिए। वहीं, पुलिस को रोड़ शो खुलवाने के लिए अच्छी खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री पिछले 35 दिनों से भाजपा सरकार के खिलाफ धरने पर बैठी हैं। महिला आगनबाडी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष सावित्री देवी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी, सीडीओ और जिला कर्मचारी अधिकारी को 6 बार ज्ञापन दिया जा चुका है। लेकिन हमारी मांगों की तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ का ध्यान नहीं है। बताया कि 2016 में सपा सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का 800 रुपए और सहायक का 300 रुपए मानदेय बढ़ाया था। उसे भी भाजपा सरकार नहीं दिया। साथ ही कहा कि पिछले 24 सालों से लाभार्थियो को मिलने वाले पोषणहार मौसम के अनुसार नहीं दिया गया। इसके साथ ही कहा कि लाभार्थियों को मिलने वाले पोषणहार मौसम के अनुसार दिया जाना चाहिए।