बुलंदशहर। योगी मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में बुधवार को बसपा ( BSP ) सुप्रीमो मायावती ( Mayawati ) के करीबी रह चुके विधायक को मंत्री बनने को मौका मिल गया। मंत्रिमंडल विस्तार में शिकारपुर से भाजपा ( BJP ) विधायक अनिल शर्मा ( Anil Sharma ) ने भी राज्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद उनके पैतृक गांव सुरजावली सहित पूरे जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई।