scriptBig Breaking: संगीत सोम को नहीं मिली योगी के मंत्रिमंडल में जगह, कांग्रेस नेता ने कह दी बड़ी बात | Congress Leader Comment Over Yogi Cabinet Reshuffle | Patrika News

Big Breaking: संगीत सोम को नहीं मिली योगी के मंत्रिमंडल में जगह, कांग्रेस नेता ने कह दी बड़ी बात

locationमेरठPublished: Aug 21, 2019 02:51:43 pm

Submitted by:

sharad asthana

खास बातें-

बुधवार को हुआ याेगी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्‍तार
Congress के नेता ने सरकार पर साधा निशाना
Meerut से किसी भी विधायक को नहीं मिला मंत्रिपद

yogi cabinet
मेरठ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में मेरठ के किसी भी विधायक को जगह नहीं मिली है। इसको लेकर कांग्रेस ( Congress ) के नेता ने सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है क‍ि मेरठ की जनता को भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) हमेशा ठगती रही है।
यह भी पढ़ें

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को इस वजह से नहीं मिली योगी के मंत्रिमंडल में जगह

यह कहा कांग्रेस नेता ने

बुधवार को याेगी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्‍तार हुआ। इसमें मेरठ के किसी भी विधायक को जगह नहीं मिली है। इनमें एक नाम फायरब्रांड विधायक संगीत सोम का भी है। मेरठ के छह में से किसी भी विधायक को मंत्री नहीं बनाए जाने पर कांग्रेस के जिला प्रवक्‍ता अभिमन्‍यु त्‍यागी ने कहा कि भाजपा को मेरठ में एक भी विधायक इस काबिल नहीं लगा कि उसको मंत्री पद दिया जाता। मेरठ से सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक और 80 फीसदी पार्षद भाजपा से हैं।
यह भी पढ़ें

मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी इस विधायक को बनाया गया कैबिनेट मंत्री, जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

इनके नाम थे चर्चा में

उन्‍होंने कहा कि सपा ( SP ) सरकार में मेरठ के पास कैबिनेट मंत्री और 12 राज्य मंत्री रहे थे। बसपा ( BSP ) सरकार में मेरठ के राज्यसभा सांसद को यूपी का मिनी मुख्यमंत्री तक कहा जाता था। जबक‍ि कांग्रेस में मेरठ के सांसद को केंद्रीय मंत्री का पद तक मिलता था। मेरठ को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजधानी भी कहा जाता है। इसके बावजूद भाजपा हमेशा मेरठ से धोखा करती आई है। आपको बता दें क‍ि मेरठ से संगीत सोम और सोमेंद्र तोमर को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की चर्चा चल रही थी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो