1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: सीएम योगी को सपा नेताओं ने काफिला रोककर इस जिले में दिखाए काले झंडे, मचा हड़कंप

पुलिस ने सपा नेताओं पर तानी पिस्टल, मचा हड़कंप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 28 Apr 2018, 3:30 PM IST

Sp leaders

बुलंदशहर: अमरोहा के बाद शुक्रवार को बुलंदशहर पहुंचे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे शुजात आलम ने अपने समर्थकों सहित काफिले को रोककर काले काले झंडेल दिखाए। सपा नेता ने बताया कि उन्होंने सूबे की खराब कानून व्यवस्था को लेकर काले झंडे दिखाए। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सपाइयों पर पिस्टल तानी दी। साथ ही भाजपाइयों द्वारा कुछ फरियादियों को मुख्यमंत्री से मिलने से रोकने के की बात भी सामने आई है।

यह भी पढ़ें-देश की राजधानी में दस दिनों तक इन जरूरी चीजों की सप्लाई रहेगी बंद, पहले से कर लें इंतजाम

दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बुलंदशहर में थे। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को लगभग 100 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर भेदभाव का आरोप लगाया और विकास कार्यों को पिछली सरकारों द्वारा महत्व नहीं देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने किसानों को सस्ती बिजली और 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति कर विद्युत सरचार्ज माफ़ करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट से विकास के रास्ते खुलेंगे और बरोजगारी दूर होगी। मुख्यमंत्री ने चीनी मिलों के खेत में गन्ना होने तक बंद न होने की बात के लिए भी कहा। साथ ही क़ानून व्यवस्था बेहतर होने की बात कही। मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय स्थित नुमाइश मैदान में जनसभा को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें-अमरोहा: अधिकारियों को सस्पेंड करने से पहले सीएम योगी ने ये खाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की समस्याओं को देख कर मैंने फैसला किया कि पिछली सरकार भेदभाव करती थी। हम लोगों ने विद्युत व्यवस्था को सुदृण करके 18 घंटे बिजली देने की व्यवस्था की है। हमारी सरकार ने निर्णय किया है कि हम सरचार्ज को माफ करेंगे, यदि एक मुश्त भुगतान किया जाए। हमारी सरकार सबको भयमुक्त वातावरण देने की बात कर रही है। जेवर में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनने जा रहा है, जिससे बेरोजगारी दूर होगी। इस एयरपोर्ट के जरिये हज़ारों नौजवानों को नौकरी मिलेगी। हमारी सरकार ने तय किया है कि जब तक किसान के खेत में गन्ना होगा तब तक चीनी मिलें बंद नहीं होंगी। प्रदेश सरकार विकास के मुद्दे पर, नौजवानों व किसानों के लिए कार्यरत हैं।

यह भी देखें-प्रधानमंत्री योजना के लिए रिश्वत लेते बैंक अधिकाारी की वीडियो वायरल

युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, चीनी मिलें बन्द नहीं होंगी। सरकार ने तय किया है कि जब तक किसानों के खेत में गन्ना होगा तब तक पेराई चालू रहेगी। किसानों को भुगतान समय से होता रहेगा। हमारी सरकार ने तय किया है कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। केंद्र और प्रदेश की योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए सरकार तत्पर है। शासन की योजनाओं को अंतिम पायदान पर बैठे लोगों तक पहुंचाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।