बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गत 27 जुलाई को एक टैक्सी चालक नीरज वर्मा घर से भाजपा नेता के बुलाने पर कार से गया था, लेकिन नीरज देर रात तक भी घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन नीरज का कोई पता नहीं चल सका। थकहारकर परिजनाें ने नगर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएसपी ने बताया कि इसके बाद अगले दिन 28 जुलाई को नीरज की कार वलीपुर के नजदीक मिली। वहीं, नीरज का शव नहर के किनारे बरामद हुआ। नीरज की पत्नी गुंजन वर्मा ने संपत्ति विवाद में पति के अपहरण के बाद हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया। गुंजन ने महेश लोधी उनके भाई के पुत्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।