उन्होंने कहा कि सरकार ने कानून में जो संशोधन किया है, वह देश में नागरिकता देने के लिए है, न कि किसी की नागरिकता लेने के लिए। संशोधन में साफ है कि बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आए गैरमुस्लिम लोगों का वहां उत्पीड़न किया जा रहा है। इस कानून में उनको भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है। यह कानून सभी के हित में है।