22 मई की सुबह बुलंदशहर की देहात कोतवाली पुलिस को दोस्तपुर गांव के पास नेशनल हाइवे के किनारे खेत में अज्ञात महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बाद में मृतका की पहचान अलीगढ़ निवासी अमरीन के रूप में हुई थी। पुलिस के मुताबिक पति से अनबन होने पर अमरीन तीन साल से मायके में रहती थी। इसी बीच अमरीन के मेरठ निवासी दिलशाद और गुलावठी निवासी कदीम से संबंध हो गए थे।