बुलंदशहर। नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) और एनआरसी (NRC) के खिलाफ सपा (Samajwadi Party) के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन चुस्त-दुरुस्त नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandsahhr) में जिला प्रशासन ने तहसील स्तर पर एक-एक अस्थाई जेल की स्थापना की है। कुल मिलाकर बुलंदशहर, खुर्जा (Khurja), सिकंद्राबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, स्याना और पहासू में नौ अस्थाई जेल बनाई गई हैं।