नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कइ हिस्सो में प्रदर्शन हो रहे हैं। गुरुवार को सपा ने भ्ी प्रदेशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। यूपी पुलिस के द्वारा इस बारे में एक मैसेज भी दिया गया है, इसमें लिखा है कि पूरे उत्तर प्रदेश में धारा-144 लागू है। 19 दिसंबर (December) को किसी भी प्रकार के जुलूस, प्रदर्शन और सम्मेलन की इजाजत नहीं दी गई है। ऐसे आयोजनों से दूर रहें और शांति-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।