27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुलंदशहर: एक्‍शन मोड में आई पुलिस, मासूम को गोली मारने वाला विकास हुआ गोली का शिकार- देखें वीडियो

सिकंद्राबाद में एयरफोर्स के रिटायर जवान से मांगी गई थी 50 हजार की रंगदारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 27 Sep 2018, 1:00 PM IST

Bulandshahar Encounter

बुलंदशहर: एक्‍शन मोड में आई पुलिस, मासूम को गोली मारने वाला विकास हुआ पुलिस की गोली का शिकार

बुलंदशहर। जनपद की पुलिस एक बार फिर एक्‍शन मोड में आ गई है। बुधवार रात को पुलिस की दो अलग-अलग जगहों पर बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इसमें दो बदमाशों को गोली लगी है। एक मुठभेड़ सिकंद्राबाद और दूसरी बुलंदशहर देहात में हुई है। इनमें से एक ने एयरफोर्स के रिटायर जवान से रंगदारी मांगी थी।

यह भी पढ़ें:बड़ी खबरः तीन तलाक पीड़िता पर हुआ था एसिड अटैक, पुलिस ने जब की जांच तो हुआ चाैंकाने वाला खुलासा

एयरफोर्स के रिटायर जवान से मांगी थी रंगदारी

सिकंद्राबाद पुलिस की बुधवार देर रात को बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश को पुलिस की गोली लगी है, जबक‍ि दूसरा भाग गया। मुठभेड़ में घायल बदमाश ने सिकंद्राबाद में एयरफोर्स से रिटायर जवान व व्‍यापारी से 50 हजार की रंगदारी मांगी थी। बदमाश एक माह से व्यापारी को फोन कर रंगदारी न देने पर हत्या की धमकी दे रहा था। पीड़ित के मुताबिक, बदमाशों ने रंगदारी की रकम देने का आखरी समय बुधवार रखा था। पीड़ित ने बुधवार सुबह इसकी जानकारी सिकंद्राबाद पुलिस को दी थी। इसके बाद कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम ने मुकदमा दर्ज कर पीड़ित के घर के आसपास सिविल ड्रेस में कुछ पुलिसकर्मी तैनात कर दिए थे।

यह भी पढ़ें: इस मामले में सपा के पूर्व मंत्री आज़म खान समेत इन नेताओं पर केस दर्ज ,बढ़ सकती हैं मुश्किलें

नेशनल हाईवे की ओर भागे बदमाश

रंगदारी मांगने वाले बदमाश बुधवार देर रात बाइक पर आए। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए नेशनल हाईवे की ओर भागने लगे। कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम ने सिकंद्राबाद के बराल रोड पर बदमाशों की घेराबंदी की। इसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच लगभग 15 मिनट तक मुठभेड़ चली। इसमें पुलिस की गोली से बदमाश शिव कुमार घायल हो गया। एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह का कहना है क‍ि घायल बदमाश शिवकुमार जहांगीराबाद का रहने वाला है। उसके पास से एक पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें:अध्यादेश के बाद थाने में दिया था तीन तलाक, अब हुई एफआईआर दर्ज

बुलंदशहर देहात में भी हुई मुठभेड़

सिकंद्राबाद के बाद बुलंदशहर देहात पुलिस की बाइक सवार दो बदमाशों से मामन रोड पर मुठभेड़ हुई। इसमें 25 हज़ार के इनामी विकास को पुलिस की गोली लगी है। यहां भी दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। विकास देहात कोतवाली से वांछित चल रहा था। एक महीने पहले उसने गांव के 9 साल के एक बच्चे को गोली मारी थी। वह देहात कोतवाली क्षेत्र के हैदलपुर धीमरी का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबरः पुलिस कस्टडी से फरार हुआ ये पूर्व दिग्गज विधायक, मचा हड़कंप

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग