8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुलंदशहर हिंसा: स्याना में हुई गोकशी की घटना में नया मोड़, अब राजनीतिक कनेक्शन आ रहा सामने!

मुख्यमंत्री योगी भी कई बार खुले मंच से कह चुके हैं कि यह घटना एक राजनीतिक साजिश है।
less than 1 minute read
Google source verification
syana

बुलंदशहर हिंसा: स्याना में हुई गोकशी की घटना में नया मोड़, अब राजनीतिक कनेक्शन आ रहा सामने!

बुलंदशहर। स्याना में गोकशी की घटना के बाद हुई हिंसा के बाद जहां पुलिस मामले की जांच में जुटी है तो वहीं अब इसमें राजनीतिक कनेक्शन की भी बात सामने आ रही है। कारण, बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने गोकशी की घटना को अंजाम दिया था वह एक राजनीतिक दल के नेताओं से जुड़े हुए हैं। हालांकि अभी इस बारे में अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है।

यह भी पढ़ें : इन बैंकों ने अपने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, 31 दिसंबर के बाद भी चलेंगे बिना चिप वाले एटीएम कार्ड

वहीं मुख्यमंत्री योगी भी कई बार खुले मंच से कह चुके हैं कि यह घटना एक राजनीतिक साजिश है। जिसके बाद चर्चा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कुछ राजनीतिक लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। एसआईटी गोकशी के आऱोपियों से इस बाबत पूछताछ कर रही है।

बता दें कि हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी प्रशांत नट को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन एसआईटी अभी यह पता लगाने में जुटी है कि जनपद में गोकशी की घटना को उस मकसद से अंजाम दिया गया और इसके पीछे किन लोगों का हाथ है।

यह भी पढ़ें : र्इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे बना हादसों का हार्इवे, कुछ ही घंटों में हुए इतने हादसें-देखें वीडियो

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक जांच में यह पता चला है कि गोकशी के आरोपी राजनीतिक दलों के नेताओं से जुड़े हैं। गौरतलब है कि इस मामले में अभी तक एसआईटी व पुलिस ने करीब 50 लोगों की शिनाख्त कर 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग