संजय शर्मा ने पत्रिका टीम से बातचीत में कहा कि अभी तक जीतू को केवल जेल भेजा गया है। कोर्ट में जीतू के कोई बयान नहीं हुए हैं। पुलिस ने उससे जेल में भी कोई पूछताछ नहीं की है। अभी केवल जीतू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अभी इस मामले में चार्जशीट भी नहीं लगी है, जिससे किसी पर आरोप तस होते हैं। जीतू के जुर्म कबूलने की झूठी खबरें चल रही हैं। मेरे पास इन खबरों की पुष्टि के कई फोन आए हैं।