28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुलंदशहर हिंसा: 5 महीने से यहां छिपा था हिंसा का यह आरोपी, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

स्याना बवाल के एक और आरोपी को पुलिस ने चिंगरावठी से किया गिरफ्तार

2 min read
Google source verification

बुलंदशहर. स्याना हिंसा के एक और आरोपी को पुलिस ने करीब 5 महीने बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो हिंसा के आरोपी जयदीप को पुलिस ने उसके घर से ही गिरफ्तार किया है। बता दें कि अब तक बुलंदशहर पुलिस हिंसा के 42 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। जबकि हिंसा के आरोप में पुलिस ने 27 नामजद और 50-60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें- महिला ने रिटायर्ड बुजुर्ग के साथ बनाया ऐसा अश्लील वीडियो कि शर्म से कर लिया सुसाइड

उल्लेखनीय है कि 3 दिसंबर को गोकशी को लेकर स्याना में बड़ी हिंसा हुई थी। स्याना कोतवाली क्षेत्र के चिंगरावठी गांव में गोवंश के अवशेष मिलने पर ग्रामीण भड़क उठे थे। इसके बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ ने चिंगरावठी पुलिस चौकी पर हमला बोल दिया था। उस दौरान चौकी समेत कई वाहनों को आग में झोंक दिया गया था। साथ ही गोवंश के अवशेषों को लेकर सड़क जाम कर दी थी। इस बड़ी हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के साथ एक ग्रामीण युवक सुमित की भी गोली लगने से मौत हुई थी। इसके बाद देशभर में मामला सुर्खियों में आया तो पुलिस ने गोकशी, हिंसा व बवाल की दो एफआईआर दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें- स्टेशन पर इस हाल में बैठी थी 21 साल की युवती, जीआरपी ने वजह पूछी तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। पुलिस ने चिंगरावठी चौकी पर हुई हिंसा के एक और आरोपी जयदीप पुत्र प्रकाशवीर को शनिवार को गिरफ्तार किया है। कोतवाल विजय कुमार का कहना है कि गांव चिंगरावठी का जयदीप भी हिंसा के दौरान मौजूद था। पुलिस ने जयदीप को शनिवार की सुबह चिंगरावठी से उसी के घर से दबोचा है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar PradeshFacebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग