8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुलंदशहर हिंसा: सुमित के परिजनों ने की बड़ी मांग, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बुलाया

बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के चिंगरावठी चौकी पर भड़की हिंसा में हुई थी सुमित की मौत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 19 Dec 2018, 10:15 AM IST

sumit

बुलंदशहर हिंसा: सुमित के परिजनों ने की बड़ी मांग, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बुलाया

बुलंदशहर। स्‍याना में 3 दिसंबर को हुई हिंसा में मारे गए युवक सुमित के परिजन बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मिलेंगे। सुमित के पिता अमरजीत सिंह ने बताया कि वह सीएम योगी से मिलने के लिए लखनऊ पहुंच गए हैं। आज 11:00 बजे का समय उन्‍हें दिया गया है। वह मंगलवार रात को लखनऊ के लिए रवाना हुए थे।

यह भी पढ़ें:पत्नी को 15 दिन से लापता पति की मौत का आया था सपना, फिर हो गया सच, पुलिस को फिर ऐसे मिली लाश

गोली लगने से हुई थी मौत

बता दें कि 3 दिसंबर को बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के चिंगरावठी चौकी पर गौकशी की अफवाह के बाद भड़की हिंसा में स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। सुमित के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने बेटे की तेहरवीं के बाद चेतावनी दी थी कि अगर उनकी बातों पर सरकार और प्रशासन ने गौर नहीं किया तो वे अपनी पत्नी के साथ सीएम के आवास के सामने 18 दिसंबर को आत्मदाह करेंगे।

यह भी पढ़ें: फिल्म 'जीरो' का घंटाघर दिखाने किशोरी को बुलाया था, होटल में कर्इ दिन तक दोस्तों संग किया ये काम

एमएलए ने निभाई भूमिका

अमरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें यहां तक लाने में स्थानीय एमएलए ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह अपने बेटे के लिए शहीद का दर्जा और सुमित के भाई के लिए नौकरी की मांग करेंगे। सुमित के पिता अपनी बड़ी बेटी, बेटे, पत्नी और दो भाइयों के साथ सीएम से मुलाकात करेंगे। अमरजीत सिंह ने बताया कि वह मुख्यमंत्री से ये भी गुजारिश करेंगे कि वह ऐसे ठोस कदम उठाएं ताकि फिर कोई ऐसी हिंसा न हो।